कैप्टन सरकार ने 62000 प्रवासियों की निशुल्क यात्रा के लिए खर्च किए 1.66 करोड़
जालंधर 12 मई - मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जालंधर से करीब 62000 प्रवासियों को निशुल्क यात्रा करवा कर 26वीं 'श्रमिक ऐक्सप्रैस' रेल गाड़ीयाँ भेजने तक 1.66 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
डिप्टी कमिशनर पुलिस जालंधर श्री बलकार सिंह और अन्य आधिकारियों की देख -रेख में जालंधर रेलवे स्टेशन से दो और रेल गाड़ीयां जिनमें 2400 प्रवासी गोंडा(उतर प्रदेश) दोपहर 2बजे और बेतियाह (बिहार) के लिए शाम 7 बजे रवाना हुई।
प्रवासी जो अपने राज्यों में जाने के इच्छुक हैं को राज्य सरकार यह सुविधा उपलब्ध करवा रही है ,इस विशेष स्कीम के अंतर्गत 5 मई को पहली निशुल्क 'श्रमिक ऐक्सप्रैस' रेल गाड़ी डाल्टनगंज (झारखंड) और दूसरी गाजीपुर और बनारस के लिए चलाई गई थी । 6 मई को लखनऊ, गोरखपुर और आयोध्या, 7 मई को आज़मगड़, दरबंगा और बहराइच, 8 मई को सुलतानपुर, मुजफ्फरनगर और अकबरपुर, 9 मई को कटिहार, आजमगड़ और फैजाबाद, 10 मई को सुलतानपुर, बारकाखाना और घुटना, 11 मई को छपरा, आज़मगड़, कटनी और फैजाबाद चलाईं गई हैं। आज 12 मई को गया और गोरखपुर,घुटना और बेतियाह के लिए रेल गाड़ीयाँ रवाना करने के साथ ही देर रात को को घुटना के लिए रेल गाड़ी रवाना की जायेगी।
पंजाब सरकार 62000 के करीब प्रवासियों को उनके राज्य में जालंधर शहर से निशुल्क सफ़र करवाने पर 1.66 करोड़ रुपए ख़र्च कर चुकी हैं। जिला प्रशासन डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिशनर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एस.एस.पी.श्री नवजोत सिंह माहल के नेतृत्व में प्रवासियों को निर्विघ्न और सुखद रेल सफ़र के द्वारा भेजने को विश्वसनीय बनाने के लिए वचनबद्ध है।
.jpg)








.jpg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
